तेज दौड़ने वाला चीता कितना लम्बा जीता है?

चीता कंजर्वेशन फंड की रिपोर्ट के मुताबिक, चीतों का जीवन तीन चरणों में गुजरता है.

पहला जन्‍म से लेकर 18 महीने तक की उम्र तक शावक कहलाते हैं फिर 18 से 24 महीने तक की उम्र किशोरावस्था कहलाते हैं.

24 महीने या इससे अधिक समय बीतने के बाद वयस्‍क कहलाते है.एक चीता 10 से 12 साल की उम्र तक जीता है.

ये वयस्‍क होते ही शिकार करना सीख जाते हैं और स्‍वतंत्र जीवन जीना पसंद करते हैं.

नर है या मादा कैसे पहचानें? नर चीता मादा से बड़ा होता है. उसका सिर भी बड़ा होता है.

चीते 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ता है और यह 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार  3 सेकंड में पकड़ने की ताकत रखता है.

भाचीते की पहचान आंखों के नीचे पड़े काले निशान से की जा सकती है. इन्‍हें टियर मार्क्‍स कहा जाता है.

ये टियर मार्क्‍स चीते को सूरज की रोशनी से आंखों को बचाने में मदद करते हैं. 

चीता घात लगाकर हमला नहीं करता बल्कि खुले मैदान में शिकार को दौड़ाकर पकड़ता है जो इसकि खासियत है.