घर की खूबसूरती में लगाए चार चांद. जानें पौधा लगाने से लेकर देखभाल करने के टिप्स

फूलों के पौधे घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं और ये मन को भी सुकून देते हैं.

पौधे पर खिला हुआ गुलाब पॉजिटिव वाइब देता है और अगर ढेर सारे गुलाब के बंच हो तो इसे देखकर एक अलग ही खुशी महसूस होती है.

लोग अपने होम गार्डन से लेकर बालकनी में भी गुलाब का पौधा लगाते हैं, लेकिन उसकी देखभाल प्रॉपर तरीके से न की जाए तो पौधा सूखने लगता है और इस पर फूल भी नहीं आते हैं.

रोपाई का सही तरीका, थोड़ी सी देखभाल और कुछ सिंपल ट्रिक से गार्डन का गुलाब का पौधा न सिर्फ अच्छी तरह से ग्रो होगा बल्कि उस पर फूल भी आएंगे.

गुलाब का पौधा रोपने का सबसे बढ़िया समय अक्टूबर, नवंबर से दिसंबर और फिर इसके बाद आप इसे मार्च में लगा सकते हैं.

सही कलम का करें चुनाव क्योंकि इसे पौधा तेजी से ग्रोथ करता है. ऐसा तना चुनें जो न तो बहुत ज्यादा नरम हो और न ही बहुत ज्यादा सख्त हो.

गुलाब का पौधा सही से ग्रो हो इसके लिए ऐसी मिट्टी होनी चाहिए जो पानी को सोख ले और उसमें से एक्स्ट्रा पानी आसानी से बाहर निकल जाए.

गुलाब पौधे को धूप के साथ ही हवा की भी जरूरत होती है, इसलिए गमला ऐसी जगह पर रखें जहां पर कम से कम 5-6 घंटे धूप और हवा आती हो.

पौधे पर गुलाब के फूलों की ग्रोथ अच्छी तरह से हो इसके लिए अंडे के छिलके, घर में फलों-सब्जियों से निकले छिलके, चाय की बची हुई पत्ती को मिट्टी में मिलाकर खाद तैयार करें और फिर इसे हर तीन हफ्ते पर गमले की मिट्टी में मिला दें.