काजोल के किस बात पर किंग खान का रिएक्शन देख छूटी हंसी?

हिंदी सिनेमा की रूमानियत से भरपूर जोड़ी की बात हो तो सबसे पहले काजोल और शाहरुख खान की ही याद आएगी जिनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ने बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक हिट मूवी दी है.

काजोल ने पहली बार अपनी मोहब्बत का इजहार शाहरुख खान के सामने किया था. खुद शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था.

इंटरव्यू से जुड़ा एक  वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान खुद बता रहे हैं कि काजोल की ये बात सुनकर उन्होंने किस तरह रिएक्ट किया था.

इंस्टाग्राम पर द इडियोटिक ज्ञान नाम के एक हैंडल ने ये वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों ही किसी टॉक शो या इंटरव्यू का हिस्सा बने दिख रहे हैं.

इस वीडियो में शाहरुख खान बता रहे हैं कि एक दिन काजोल उनके पास आईं और कहा कि उन्हें कुछ कहना है. शाहरुख खान ने भी सुनने में दिलचस्पी जताई.

काजोल ने कहा आई एम इन लव. ये सुनकर शाहरुख खान ने बहुत क्यूरियस होते हुए एक शब्द का सवाब पूछा, कि कौन. इसके जवाब में काजोल ने अजय देवगन का नाम लिया.

शाहरुख खान के इतना बताते ही काजोल जोर से हंस पड़ी. इसके बाद शाहरुख खान ने बहुत रोनी सी सूरत बनाई.

उन्होंने दोंनों आंखों पर हाथ फेरते हुए ऐसा इशारा भी किया जैसे वो आंसू पोंछ रहे हों.

उनका ये रिएक्शन देखकर एक बार फिर काजोल की हंसी छूट गई. उनके साथ चैट कर रहे दोनों एंकर भी हंस पड़े.