क्या है धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का धार्मिक महत्व. जानें

धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है जो कि 18 अक्टूबर को है.

धनतेरस के दिन लोग सोना, चांदी और नए बर्तन खरीदते हैं और साथ ही झाड़ू भी खरीदी जाती है.

इस दिन झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना गया है. आइए जानते हैं कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का महत्व है.

धनतेरस पर झाड़ू इसलिए खरीदी जाती है, क्योंकि इसे धन की देवी लक्ष्मी मां का प्रतीक माना जाता है.

धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना मां लक्ष्मी को घर में लाने के समान है. 

झाड़ू घर से नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को दूर करती है इसलिए धनतेरस पर नई झाड़ू घर में लाने से घर में सुख-समृद्धि आती आती है.

धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से धन-दौलत में बरकत होती है और परिवार के लोगों की आय बढ़ती है.

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदकर साफ-सफाई करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे मां लक्ष्मी आकर्षित होती हैं.

धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना घर की दरिद्रता को दूर करने और समृद्धि बढ़ाने का एक शुभ उपाय माना जाता है.