दिवाली पर दें यूनिक गिफ्ट, रिश्तेदार हो जाएंगे खुश.
दिवाली के अवसर पर लोग अपने दोस्तों, पड़ोसी और रिश्तेदारों को गिफ्ट देते हैं. इससे रिश्ते को और भी मजबूत बनाने में मदद मिलती है.
दिवाली पर सभी लोग एक दूसरे को मिठाइयों और तरह-तरह की चीजें गिफ्ट देते हैं.
ऐसे में बड़ी टेंशन ये रहती है कि आखिर गिफ्ट में ऐसा क्या लें जो सामने वाले को पसंद भी आए और हमारे बजट में भी रहे.
गिफ्ट में कुछ ऐसी चीजें ले सकते हैं जिसे देखते ही सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी और वह उस चीज को रोजाना यूज कर सकेंगे.
आप कुछ क्रिएटिव गिफ्ट कर सकते हैं, जैसे हाथों से बनी मिठाई,चॉकलेट,लड्डू,डाई कैंडल या डेकोरेट किए हुए दीये दे सकते हैं.
एक छोटी से डेकोरेट आरती थाली गिफ्ट कर सकते हैं जिसमें कपूर, अगरबत्ती, छोटी घंटी, कुमकुम और चावल हो.
छोटा सा इंडोर प्लांट जैसे मनी प्लांट, तुलसी, एलोवेरा, बैंबू प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं जिससे वह अपने घर या ऑफिस के टेबल पर रख सकें.
पर्सनलाइज्ड मग, किचन का सामान, फोटो फ्रेम या छोटा सा कैलेंडर भी गिफ्ट में दे सकते हैं जिसमें उनकी तस्वीरें हों. ये गिफ्ट उन्हें बहुत ही पसंद आएगा.
फेस्टिव सीजन के दौरान ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स या शॉप में कई ऑफर्स और डिस्काउंट चल रहे होते हैं तो आप बेहतरीन गिफ्ट थोड़े कम पैसों में खरीद सकते हैं.