प्रेम विवाह में आ रही है अड़चन? मंगलवार को जरूर करें ये उपाय, बरसेगी बजरंगबली की कृपा
मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित होता है. वह अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं और उनके कष्ट क्षण भर में हर लेते हैं.
अगर किसी के प्रेम विवाह में अड़चन आ रही है तो उसकी कुंडली में मंगल दोष हो सकता है.
मंगल दोष एक ऐसी स्थिति है जो किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली के पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें भाव में मंगल ग्रह स्थित होता है.
माना जाता है कि मंगल दोष के चलते ही विवाह में विलंब हो सकता है या फिर वैवाहिक जीवन में कलह हो सकती है.
विवाह या प्रेम विवाह में बाधा होने पर हर मंगलवार हनुमान जी की विधिवत पूजा और रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए.
सिंदूर व चमेली के तेल का चढ़ाना, लाल मसूर की दाल और गुड़ का दान, लाल रंग की गाय को गुड़-रोटी खिलानी चाहिए जिससे मंगल ग्रह की कृपा बरसेगी.
मंगल दोष के निवारण के लिए कुंभ विवाह या अर्क विवाह कराना भी एक प्रभावी उपाय माना जाता है.
बड़ी बहन या बड़े भाई की सेवा और सम्मान करने से भी मंगल ग्रह शुभ फल देता है.
विधिवत पूजा करने के बाद हनुमानजी की आरती जरूर करनी चाहिए.