पवन सिंह की जिंदगी में तनाव, लेकिन प्रोफेशनल कमिटमेंट में नहीं दिखा असर

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपने दमदार अभिनय और गायिकी के साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं

इन दिनों वह पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं

हाल ही में पवन सिंह 'राइज एंड फॉल' शो में नजर आए, जहां उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में एंट्री ली

जैसे ही पवन सिंह शो में पहुंचे, वहां का माहौल ही बदल गया. कंटेस्टेंट्स से लेकर शो के होस्ट तक सभी के चेहरे पर अलग ही रौनक और मुस्कान नजर आई

पवन सिंह ने शो के दौरान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हल्के-फुल्के अंदाज में बात की

पत्नी ज्योति के साथ चल रहे विवाद पर उन्होंने मजाकिया लहजे में चुटकी लेते हुए कहा, "बहुत बवाल है." उनके इस बयान पर सेट पर मौजूद सभी लोग हँसी नहीं रोक पाए

यह देखकर साफ जाहिर होता है कि पवन सिंह मुश्किल हालात में भी अपने हौसले और सकारात्मक सोच को बनाए हुए हैं

पवन सिंह के इस बेबाक और जोशीले अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह केवल परदे के ही नहीं, असल जिंदगी के भी हीरो हैं