दिवाली का त्योहार पांच दिनों तक चलता है और भाई दूज के साथ खत्म होता है. इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है. माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती.
इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी. पूजा के साथ दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है. दीपक घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है.
घर के आंगन में दीपक जलाना जरूरी है. ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है.
घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है. इससे घर में धन-समृद्धि बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है.
रसोई में दीपक जलाना भी शुभ होता है. ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा का आर्शीवाद बना रहता है और घर में भोजन की समृद्धि बनी रहती है.
तुलसी के पास दीपक जलाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है.
पूजा स्थल या मंदिर में दीपक जलाना जरूरी है. इससे पूजा का माहौल पवित्र होता है और देवी-देवताओं की कृपा मिलती है.
दीपक को घर की बालकनी या खिड़की पर रखने से घर के बाहर भी सकारात्मक ऊर्जा फैलती है और वातावरण शुद्ध रहता है.
इस दिवाली अपने घर के इन खास स्थानों पर दीपक जलाकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करें. दीपक जलाएं और खुशियों, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से घर को रोशन करें.