इन 3 राशियों पर बरसेगी कृपा, कार्तिक पूर्णिमा पर बनने जा रहा दुर्लभ संयोग

ज्योतिष शास्त्र में कार्तिक का महीना बहुत ही अहम और खास माना जाता है. साथ ही कार्तिक पूर्णिमा को भी महत्वपूर्ण मानी जाती, जिसे त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है. इस बार यह देव दीपावली के दिन मनाई जाएगी, जो 5 नवंबर को है. 

ज्योतियों के अनुसार, इस बार की कार्तिक पूर्णिमा बहुत खास है, क्योंकि इस दिन शिववास योग बनने वाला है और सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग भी रहेगा.

तो आइए जानते है कि वो कौन सी 3 राशियां है जिनके लिए ये संयोग काफी लाभदायक होने वाला है.

यह पूर्णिमा वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है, क्योंकि आपको इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है और आर्थिक लाभ मिल सकता है.

अगर कोई धन रुका हुआ है, तो वो भी मिलने की संभावना है. वहीं, नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या सम्मान मिल सकते हैं, साथ ही आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. 

दूसरे है मिथुन राशि, जिनके लिए कार्तिक पूर्णिमा सौभाग्य लेकर आ रही है. इस दिन का प्रभाव मिथुन राशि के जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक रहेगा. साथ ही आर्थिक रूप से लाभ के अवसर मिलेंगे.

भगवान विष्णु की कृपा से सेहत अच्छी बनी रहेगी और मानसिक शांति मिलेगी. कार्यस्थल पर मेहनत की सराहना, पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना भी है.

वहीं कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह कार्तिक पूर्णिमा सौभाग्यशाली रहने वाली है. मां लक्ष्मी की विशेष कृपा से धन और समृद्धि के योग बनेंगे.

अगर आप व्यापारी हैं, तो मुनाफा होने के अच्छे संकेत हैं, वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा और पुराने अटके काम बन सकते हैं.