5 नवंबर को धरती पर दिखेगा सुपरमून, अदभुत घटना देखने के लिए रहे तैयार!

इस साल की सबसे खूबसूरत खगोलीय घटना होने जा रही है. 5 नवंबर 2025 की रात सुपरमून यानी बीवर मून आसमान में चमकेगा. चांद उस दिन अपने असली साइज से ज्यादा बड़ा और बेहद चमकीला दिखेगा.

कार्तिक पूर्णिमा की रात को सुपरमून लग रहा है. इस दिन चांद धरती के सिर्फ 3,56,980 किलोमीटर दूर होगा. ये दूरी साल 2019 के बाद सबसे कम है!

सुपरमून का मतलब होता है, जब चांद धरती के बहुत करीब आ जाए. इस वजह से वो सामान्य दिनों से 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकदार दिखता है. एक नजर में पूरा आसमान चांदनी से नहा जाता है.

इस दिन भारत में शाम 6 बजे के करीब चांद निकलेगा. और रात 8 बजकर 49 मिनट पर सुपरमून अपने चरम पर होगा. यानी उस वक्त चांद सबसे बड़ा और सुंदर नजर आएगा. 

भारत के लगभग हर हिस्से में सुपरमून दिखाई देगा. दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हर शहर में ये नजारा देखने लायक होगा.

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अमेरिका, यूरोप, दुबई, जापान और ऑस्ट्रेलिया में भी सुपरमून नजर आएगा. हर देश में इसका समय थोड़ा अलग होगा.

नॉर्थ अमेरिका में इसे “Beaver Moon” कहते हैं. क्योंकि नवंबर में बीवर (जानवर) सर्दियों की तैयारी में व्यस्त रहते हैं. अफ्रीका में इसे “Freezing Moon” कहा जाता है.

अगर मौसम साफ हो, तो सुपरमून को नंगी आंखों से देखा जा सकता है. दूरबीन से भी देख सकते हैं, लेकिन बिना दूरबीन के मजा कुछ और ही है! फोटो क्लिक करने के लिए कैमरा जरूर तैयार रखें

सुपरमून देखने का सबसे अच्छा तरीका- खुले मैदान या छत से आसमान देखें, 5 नवंबर की रात को चांद आपको अपनी सबसे खूबसूरत झलक दिखाएगा!