क्या आपने कभी नमकदानी में चावल डाला? वजह जानकर चौंक जाएंगे

क्या आपने कभी अपने नमकदानी में छोटे-छोटे चावल के दाने देखे हैं और सोचा होगा, ‘ये इसमें क्यों हैं?’

तो जान लीजिए, ये कोई गलती नहीं, बल्कि एक साधारण लेकिन बेहद काम की किचन ट्रिक है

नमक जल्दी नमी को सोख लेता है और जब नमक में नमी लग जाती है, तो उसमें गांठें पड़ जाती हैं और वो आसानी से शेकर से नहीं निकलता

नमकदानी में थोड़े से चावल डालने से ये समस्या खत्म हो जाती है. चावल अपने अंदर नमी को सोख लेता हैं और नमक सूखा और फ्री-फ्लो रहता है

कई होटल और रेस्टोरेंट भी यही ट्रिक इस्तेमाल करते हैं ताकि नमक हमेशा उपयोग के लायक बना रहे

थ्राइव मार्केट के अनुसार, चावल नेचुरल मॉइश्चर मैगनेट की तरह काम करता है

 यानी बिना किसी केमिकल के नमक को खराब होने से बचाने का ये सरल और असरदार उपाय है