धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, अस्पताल से डिस्चार्ज होकर पहुंचे घर

बॉलीवुड के अभिनेता धर्मेंद्र को तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद  आज सुबह डिस्चार्ज कर दिया गया

धर्मेंद्र के घर पहुंचने के कुछ देर बाद हेमा मालिनी और ईशा देओल भी उनसे मिलने पहुंचीं. आज की सुबह दोनों को अभिनेता के घर के बाहर देखा गया

 इससे पहले मंगलवार रात भी ईशा अपनी मां हेमा के साथ अस्पताल में पिता से मिलने गई थीं. बाहर निकलते वक्त दोनों के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही थी

धर्मेंद्र के अस्पताल से घर लौटने के बाद देओल परिवार ने मीडिया और फैंस के लिए एक छोटा सा स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, “आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. धर्मेंद्र अब बेहतर हैं, लेकिन कृपया हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें”

फिलहाल अभिनेता की तबीयत स्थिर बताई जा रही है और वे डॉक्टरों की निगरानी में घर पर आराम कर रहे हैं