शरीर का कौन सा अंग झूठ बोलने पर गर्म हो जाता है?

जब इंसान झूठ बोलता है तो शरीर के अंदर कुछ खास बदलाव होते हैं, जिन्हें हम महसूस भी नहीं करते.

जब हम झूठ बोलते हैं, तो हमारे दिमाग में एक तरह का स्ट्रेस पैदा होता है, जिससे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है.

झूठ बोलने पर ब्रेन का एक हिस्सा ज्यादा एक्टिव हो जाता है और नर्वस सिस्टम हमारी नाक की तरफ ज्यादा गर्माहट भेज देता है.

इस असर को वैज्ञानिकों ने ‘पिनोकियो इफेक्ट’ (Pinocchio Effect) नाम दिया है. जैसे कहानी में पिनोकियो की नाक झूठ बोलने पर बढ़ जाती थी!

स्पेन के वैज्ञानिकों ने थर्मल कैमरे की मदद से ये साबित किया कि झूठ बोलने वालों की नाक का तापमान बढ़ जाता है.

झूठ बोलते वक्त सिर्फ नाक ही नहीं, बल्कि चेहरे की मांसपेशियों में भी बदलाव आता है, खासकर आंखों और माथे के आसपास.

हम चाहे कितना भी झूठ छिपा लें, शरीर की माइक्रो एक्सप्रेशंस और टेंपरेचर चेंज सब कुछ बयां कर देते हैं.

ऐसा क्यों होता है? हर इंसान का रिएक्शन अलग होता है. लेकिन ज्यादातर मामलों में झूठ बोलने पर नाक और माथे का तापमान बढ़ जाता है.

तो अगली बार जब कोई झूठ बोले… ध्यान से देखिए उसकी नाक देखें, क्या पता सच खुद-ब-खुद सामने आ जाए!