अक्षरा सिंह का नया धमाका,‘हमार तिरछी...’ ने मचाया तहलका!
भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने नए म्यूजिक वीडियो 'हमार तिरछी नजर' के जरिए चर्चा में हैं
सोशल मीडिया पर गाने की झलक साझा कर अक्षरा ने फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है
अक्षरा सिंह के इस पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. वीडियो में वह ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में उनका स्टाइल और एनर्जी साफ दिखाई दे रही है
इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अक्षरा ने कैप्शन में लिखा, ''नया गाना 'हमार तिरछी नजर' सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर 15 नवंबर को रिलीज होने वाला है''
इस पोस्ट पर कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ गए. लोगों ने कमेंट्स में उन्हें 'क्वीन ऑफ भोजपुरी', 'सुपरस्टार', और 'फायर गर्ल' जैसे टैग दिए
अक्षरा सिंह के करियर की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. साल 2010 में उन्होंने रवि किशन के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते' से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी