गर्म पानी में भिगोकर रखें पैर, इन 6 परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
गर्म पानी पीने के कई फायदे है, जिनके बारे में लगभग सभी को पता ही होगा. वहीं, इसको लेकर एक ऐसा नुस्खा भी जिसके बारे में शायद ही किसी को पता हो.
इस नुस्खे में आपको गर्म पानी को पीना भी नहीं पड़ेगा फिर भी आपके शरीर की सेहत को दुरुस्त करने में मदद करेगा, ये एक जापानी तकनीक है.
इस उपाय में आपको केवल अपने पैरों को गर्म पानी में लगभग 15 मिनट के लिए भिगोकर रखना पड़ेगा और आपको 6 समस्याओं से निजात मिल जाएगा. आइए जानते हैं.
आज की जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन गई है. ऐसे में गर्म पानी में पैर भिगोने से शरीर की मांसपेशियां और नसों को रिलैक्स मिलता हैं और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
इस तकनीक से शरीर के निचले हिस्से की ब्लड वेसल्स फैलती हैं, जिससे ब्लड फ्लो तेज और बेहतर होता है. साथ ही शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही से पहुंचता है.
कई बार सिरदर्द का कारण खराब ब्लड सर्कुलेशन या शरीर में गर्मी का इंबैलेंस होता है. ये नुस्खा सिर की गर्मी को पैरों की ओर खिंचती है, जिससे सिरदर्द में तुरंत आराम मिलता है.
पैरों में दर्द और अकड़न होना स्वाभाविक है. गर्म पानी की सेक इस दर्द और थकान को दूर करने का रामबाण इलाज है, जो मांसपेशियों को रिलैक्स करके उन्हें आराम पहुंचाती है.
सर्दियों के मौसम अक्सर सर्दी-जुकाम हो जाता है. ऐसे में गर्म पानी में पैर भिगोने से शरीर को अंदर से गर्मी मिलती है, जो कंजेशन को कम कर सर्दी-जुकाम को ठीक करने में मदद करता है.
गर्म पानी पैरों के पोर्स को खोल देता है, जिससे गंदगी और बैक्टीरिया आसानी से बाहर निकल जाते हैं, जिससे फंगल इन्फेक्शन का खतरा कम होता है. साथ ही, एड़ियों का फटना और रूखापन भी दूर होता है.