‘वाराणसी’ पर निक जोनस का रिएक्शन, फैंस में उत्साह की लहर
एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' का पहला लुक मेकर्स ने हाल ही में जारी कर दिया है, जिसे देख फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं
फिल्म में पहली बार प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे
सोमवार को अभिनेत्री के पति निक जोनस ने फिल्म का पोस्ट शेयर किया है
निक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "वाराणसी की शानदार टीम को बधाई. मुझे विश्वास है कि ये फिल्म दर्शकों के बीच जरूर कमाल करेगी "
पहले लुक में जंगल, जानवर और रहस्यमयी गुफा के दृश्यों के साथ महेश बाबू नंदी पर बैठे हुए हाथ में त्रिशूल लिए नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं
वही, वे इसे एसएस राजामौली की ऐतिहासिक और पौराणिक फिल्मों में अगला बड़ा कदम बता रहे हैं
वहीं, इससे पहले प्रियंका का पहला लुक भी जारी किया था, जिसमें अभिनेत्री पीली साड़ी में बंदूक थामें नजर आ रही हैं
अभिनेत्री के पति निक जोनस मशहूर गायक, सॉन्ग राइटर, और अभिनेता हैं. निक के माता-पिता दोनों संगीत से जुड़े हुए थे, जिस वजह से निक को संगीत से लगाव बचपन से ही था