एक्शन, डांस और बड़े सेट… शेखर कपूर ने बताया AI कहाँ तक पहुंच पाया है

निर्देशक शेखर कपूर अक्सर एआई के इस्तेमाल को लेकर अपने विचार व्यक्त कर चुके हैं. सोमवार को उन्होंने एआई अभिनेत्री टिली नॉरवुड को लेकर बात की

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ज्यादातर लोगों ने टिल्ली नॉरवुड (एआई अभिनेत्री) का नाम सुना होगा. इस तस्वीर में वह अपनी पहली फिल्म के प्रीमियर पर मौजूद है, लेकिन असल में टिली को एआई द्वारा बनाया गया है

निर्देशक ने बताया कि कई हॉलीवुड एजेंसियां टिली को साइन करने की कोशिश में हैं और एक्टिंग कम्युनिटी में इसे लेकर चिंता और गुस्सा है

शेखर कपूर ने सवाल उठाते हुए लिखा कि अब बॉलीवुड में क्या होगा? उन्होंने आगे सवाल का जवाब देते हुए लिखा, "ये काफी हद तक स्टार्स पर निर्भर करेगा. अगर वे खुद को महंगा और एक्सक्लूसिव बनाएंगे, तो फिल्म बनाने वाले एआई विकल्पों की तरफ देखेंगे"

निर्देशक का कहना है कि सोशल मीडिया पर जो आप देखते हैं, उनमें अधिकतर एआई द्वारा बनाए गए हैं

उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया, आप एक अभिनेता बदल सकते हैं, लेकिन बैटमैन या सुपरमैन का कॉस्ट्यूम नहीं बदल सकते हैं. इसलिए एआई पहला लक्ष्य हो सकता है, लेकिन एक्शन फिल्में, और बड़े पैमाने की फिल्में एआई से नहीं बना सकते हैं

उन्होंने आखिरी में लिखा, "आपने जो अभी तक एआई में महाभारत या कुछ और देखा, वो पहली पीढ़ी जैसी ही है, जैसे इंटरनेट पर पुराने डायलॉग, लेकिन अब जो चीजें मैं देख रहा हूं, वो … सच में हैरान कर देने वाली हैं"