सर्दियों में साग का सेवन क्यों जरूरी है?

सर्दियों का मौसम पालक, बथुआ और मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्ज़ियों का खजाना लेकर आता है.

मेथी की तासीर गर्म होती है, जो वात और कफ को संतुलित रखती है. यह पाचन शक्ति के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है.

आयुर्वेद के अनुसार, पालक पित्त दोष को घटाता है. आयरन और मैग्नीशियम से हीमोग्लोबिन बढ़ाता है.

सरसों की तासीर ठंडी लेकिन ऊर्जा देने वाली होती है. यह कफ को कम करती है. इसमें विटामिन A, K और E होता है.

बथुआ में वात और कफ नियंत्रित करने के गुण होते हैं. यह पेट फूलना, गैस बनना और खट्टी डकारों को कम करता है.

सर्दियों में बथुए के सेवन से पेट साफ रहता है, जिसका सीधा असर आपके चेहरे पर दिखता है.

चौलाई की तासीर गर्म होती है, जो वात को शांत करती है और रक्त को शुद्ध करती है. इसमें प्रोटीन और कैल्शियम होता है.

मेथी और बथुए की तासीर गर्म होने के कारण इनका सेवन शरीर में ऊर्जा बनाए रखता है.

ये सभी हरी सब्ज़ियां फाइबर से भरपूर होती हैं. ये पाचन को आसान बनाती हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती हैं.

इतने सारे गुण जानने के बाद सर्दियों में इन हरी सब्ज़ियों का सेवन करना बिल्कुल न भूलें.