सर्दियों में ड्राई स्किन से पाएं तुरंत छुटकारा,
आज ही अपना लें ये घरेलू उपाय
ठंड शुरू होते ही स्किन का नेचुरल मोइस्चर कम होने लगता है, जिसकी वजह से चेहरा खिंचा-खिंचा और रुखा महसूस होता है.
नारियल तेल है बेस्ट फ्रेंड
नहाने के बाद हल्का गर्म नारियल तेल लगा लें. ये स्किन में जल्दी अब्ज़ॉर्ब हो जाता है और पूरे दिन नमी बनाए रखता है.
शहद से मिलेगी नैचुरल नमी
हफ्ते में 2 बार चेहरे पर शहद लगाएं. 15 मिनट बाद धो दें. इससे स्किन सॉफ्ट, मुलायम और ग्लोइंग बनती है.
एलोवेरा जेल का कमाल
रोज नहाने के बाद एलोवेरा जेल लगाएं. यह ठंडक भी देता है और स्किन को डीप हाइड्रेशन भी.
विटामिन E ऑयल से नाइट रिपेयर
सोने से पहले विटामिन E ऑयल से हल्की मालिश करें. इससे सूखापन कम होता है और डैमेज्ड स्किन ठीक होती है.
दूध + हल्दी का जादू
कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर चेहरें पर लगाएं. यह स्किन को पोषण देता है और रूखापन दूर करता है.
नाइट क्रीम कभी मिस न करें
सोने से पहले हाइड्रेटिंग नाइट क्रीम लगाएं. इससे रातभर स्किन रिपेयर होती है और सुबह फ्रेश दिखती है.
दिन में खूब पानी पिएं
सर्दियों में लोग पानी कम पीते हैं, जिससे स्किन और ड्राय हो जाती है. रोज 7–8 गिलास पानी पिएं.
गुनगुने पानी से ही नहाएं
बहुत गर्म पानी स्किन की नमी छीन लेता है. नहाने के लिए सिर्फ हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल करें.
खानपान का रखें ध्यान
डाइट में बादाम, अखरोट, घी, नारियल और फिश जैसी चीज़ें शामिल करें. इससे स्किन अंदर से हाइड्रेट रहती है.