अमावस्या पर दान के समय किस ओर रखें मुख? इन बातों का रखें ध्यान
हिंदू धर्म में अमावस्या को बहुत खास माना जाता है, जो आज के दिन मनाया जा रहा है. इस दिन पितरों का तर्पण और उपासना की जाती है.
इस दिन गरीबों को दान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसे फलदायी माना जाता है. साथ ही दान करने से व्यक्ति को जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है.
लेकिन दान करते समय कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. आइए जानते है वो कौन से नियम है जो दान के समय ध्यान रखनी है.
दान के करते समय आप किस दिशा में मुख करके दान कर रहे है ये बेहद महत्वपूर्ण होता है. इसमें आप चाहें तो दक्षिण की ओर, मुख कर दान करना चाहिए क्योंकि ये पितरों की दिशा मानी जाती है.
वहीं, अमावस्या पर सुबह को स्नान कर पहले पूजा अर्चना करें. इसके बाद मंदिर में या फिर गरीबों में दान करें.
इसमें चावल, गेहूं और काले तिल का दान करना चाहिए, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि ये पितरों को शांत करते है और वो अपना आशीर्वाद बनाए रखते है.
इसके अलावा साबुत उड़द और कंबल आदि का भी दान करना चाहिए, इससे राहु और केतु के अशुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं.
इस दिन किसी के बारे में न ही बुरा सोचना चाहिए और न ही किसी के साथ बुरा करना चाहिए.
वहीं काले कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए और घर और मंदिर की साफ-सफाई रखनी चाहिए.