सर्दी-ज़ुकाम को कहें अलविदा, ये सूप रखेंगे आपको फिट
सूप सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं, खासकर जब बात आयुर्वेदिक सूप की हो
ये सूप शरीर की पाचन शक्ति को बढ़ाते हैं, इम्युनिटी मजबूत करते हैं और मौसम के बदलाव में शरीर को संतुलित रखने में मदद करते हैं
सबसे पहला और सबसे हल्का विकल्प है मूंग दाल सूप. यह आसानी से पच जाता है. ये थकान दूर करने और शरीर को डिटॉक्स करने में काफी मदद करता है
दूसरा सूप है अदरक-लहसुन सूप, जो सर्दियों में गर्माहट देता है. एक चुटकी काली मिर्च डालने से इसका स्वाद भी बढ़ जाता है और गले में आराम मिलता है
कॉर्न और मिक्स वेज सूप, जो बेहद स्वादिष्ट होता है और सर्दियों में एनर्जी देता है. इसमें गाजर, बीन्स और कॉर्न डालने से इसका फ्लेवर और बढ़ जाता है
अगर ठंड-जुकाम से छुटकारा चाहिए तो तुलसी-अदरक सूप बढ़िया विकल्प है. तुलसी की पत्तियां, अदरक और दालचीनी उबालकर छान लें. इसे धीरे-धीरे पीने से आराम मिलता है
अगर जोड़ों में जकड़न हो तो मेथी-लहसुन सूप बेहद आरामदायक लगता है. मेथी के पत्ते, अदरक और लहसुन घी में हल्का भूनकर उबालें. यह सर्दियों में खासतौर पर फायदेमंद होता है
अगर आप कुछ मीठा चाहते हैं तो शकरकंद सूप भी शानदार विकल्प है. उबली शकरकंद में दालचीनी और घी मिलाकर बनाया गया यह सूप सर्दी में गर्माहट देता है और पेट को भी आराम देता है