60 की उम्र 30 की एनर्जी! कैसे मिलेगी मिलिंद सोमन जैसी फिटनेश?

60 की उम्र में भी मिलिंद सोमन की एनर्जी देखकर कोई अंदाज़ा नहीं लगा सकता.

मिलिंद सोमन को 60 की उम्र में 30 वाली एनर्जी के लिए एक सख्त डाइट फॉलो करते हैं.

उन्होंने खुलासा किया कि वह चाय और कॉफी नहीं पीते हैं. उन्हें इसकी आदत ही नहीं है.

वह ब्रेड और अंडों से दूर रहते हैं. उनकी सुबह की शुरुआत सिर्फ फल या उनके जूस से होती है.

वह तली हुए खाने से पूरी तरह परहेज करते हैं. मजबूरी होने पर ही वे पूरी और भाजी का सेवन करते हैं.

प्रोटीन के लिए अक्सर लोग मीट और अंडों का सेवन करते हैं, लेकिन मिलिंद इससे दूर रहते हैं.

उनका मानना है कि मांसाहारी भोजन सेहत के लिए अच्छा नहीं है, इसलिए वह इसे कम खाते हैं.

मिलिंद सोमन 10 साल की उम्र से ही एक खिलाड़ी थे और तैराकी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे.

अपनी अच्छी डाइट और अनुशासन की वजह से ही मिलिंद फिटनेस चैलेंज का हिस्सा बनते हैं.

मिलिंद सोमन न केवल खुद फिट रहते हैं, बल्कि अपने फैंस को भी फिट लाइफस्टाइल जीने के लिए प्रोत्साहित करते हैं.