दोबारा गर्म न करें ये सब्जियां! पेट में जाते ही बन सकती हैं जहर, बढ़ेगा फूड पॉइजनिंग का खतरा
ठंड के दिनों में सब्जियां बच जाना आम बात है. लोग अक्सर रात की बनी सब्जी सुबह गर्म करके खा लेते हैं, पर क्या आप जानते हैं कुछ सब्जियां दोबारा गर्म होते ही खतरनाक हो जाती हैं?
एक्सपर्ट बताते हैं कि दोबारा गर्म करने से कुछ सब्जियों में मौजूद नाइट्रेट और प्रोटीन टूटकर टॉक्सिक कंपाउंड बना देते हैं. इससे कमजोरी, उल्टी और फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है.
सबसे ज्यादा रिस्क पत्तेदार सब्जियों और आलू में होता है. इन्हें फ्रिज में रखने और दोबारा गर्म करने से नाइट्राइट बढ़ जाता है, जो शरीर में जहर जैसा असर दिखा सकता है.
पालक को दोबारा गर्म करना बिल्कुल नहीं चाहिए. इसमें मौजूद नाइट्रेट दोबारा गर्म होते ही तेजी से नाइट्राइट में बदलता है और यह सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है.
आलू में मौजूद स्टार्च दोबारा गर्म करने पर टूटकर हानिकारक कंपाउंड बनाता है. इससे पेट दर्द, गैस और फूड पॉइजनिंग जैसी प्रॉब्लम हो सकती है. इसलिए आलू वाली सब्जी ताजा ही खाएं.
मशरूम दोबारा गर्म करने पर इसके प्रोटीन बदल जाते हैं. इससे पेट में भारीपन, गैस, उल्टी और बदहजमी की दिक्कत हो सकती है. बचा हुआ मशरूम खाना अवॉइड करें.
एग करी या एग भुर्जी को दोबारा गर्म करने से प्रोटीन खराब हो जाता है. इससे पेट खराब हो सकता है. अंडे से जुड़ी डिशेज हमेशा ताजा ही खाएं.
कटे फल, सलाद और उबली चीजें फ्रिज में जल्दी खराब होती हैं. इनमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं और खाने पर सीधे फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं.
ठंडे चावल में *Bacillus Cereus* बैक्टीरिया तेजी से बढ़ता है जो फ्रिज में रखने से भी नहीं मरता. ऐसे चावल खाने पर तेज उल्टी-दस्त हो सकते हैं. इसलिए चावल ताजा ही खाएं.