कई बार दवा निगलने के बाद सीने में जलन क्यों होती है?
कई बार पानी के साथ जल्दी-जल्दी गोली निगलने पर सीने या गले में तेज जलन, दर्द या चुभन होने लगती है.
यही आगे चलकर Pill-Induced Esophagitis बन सकती है.
यह स्थिति तब होती है जब दवा भोजन नली में फंस जाती है और वहीं घुलकर सूजन या घाव बना देती है.
गोली पेट तक नहीं पहुंचकर अगर बीच में ही अटक जाए तो वही जलन पैदा करती है.
आम लक्षण: सीने में जलन, गले में दर्द, आवाज बैठना, निगलने में कठिनाई, ऐसा महसूस होना कि कुछ अटका है
Lancaster University के अनुसार हर साल लगभग 1 लाख में 4 लोग इस समस्या से प्रभावित होते हैं
किसे सबसे ज्यादा खतरा? अधेड़ उम्र की महिलाएं, बुजुर्ग और जो ज्यादा दवाइयां लेते हैं.
कौन सी गोलियां ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं? एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक, आयरन सप्लीमेंट, हड्डियों की दवाइयां
अधिकतर मामलों में यह समस्या कुछ दिनों में ठीक हो जाती है, पर सावधानी बेहद जरूरी है.
कैसे बचें? दवा हमेशा भरपूर पानी के साथ निगलें, गोली लेने के तुरंत बाद लेटें नहीं