करवट बदलते-बदलते बीत जाती है रात? सोने से पहले लें ये ड्रिंक 

नींद हमारे शरीर के लिए रिपेयरिंग का समय होती है, लेकिन आजकल बहुत से लोग थकान के बाद भी ठीक से सो नहीं पाते

ऐसे में आयुर्वेद के कुछ नुस्खों को अपनाकर आप सुकून की नींद सो सकते हैं. अच्छी और गहरी नींद के लिए आप सोने से पहले इन आयुर्वेदिक ड्रिंक्स को ट्राई कर सकते हैं

रात के समय वात बढ़ जाता है, इसलिए गरम, हल्का और सात्त्विक पेय शरीर और दिमाग दोनों को राहत देते हैं

दूध, घी, हल्के मसाले और कुछ खास जड़ी-बूटियां रात के समय मानसिक तनाव घटाकर शरीर को शांत कर देती हैं

अब बात करते हैं उन रात के पेयों की, जिन्हें आप अपनी नाइट रूटीन में जोड़ सकते हैं. सबसे पहला है हल्दी दूध, जिसे आजकल गोल्डन मिल्क भी कहा जाता है

हल्दी दिमाग को आराम देती है और हल्का सा घी मिलाने से नींद और भी बेहतर होती है. दूसरा है अश्वगंधा दूध, यह तनाव घटाने में बेहद फायदेमंद माना जाता है और इसे पीने से नींद की गहराई बढ़ती है

तीसरा विकल्प है दालचीनी दूध. दालचीनी पाचन को आसान करती है और इसकी हल्की मिठास मन को शांत कर देती है, जिससे नींद जल्दी आती है

इन पेयों को रात के खाने के 45 मिनट बाद लेना सबसे अच्छा माना जाता है. बहुत गरम पेय न लें, ज्यादा मसाले न डालें और पीते समय मोबाइल स्क्रीन से दूरी बनाए रखें