Shubh Shakun: इन 10 संकेतो से जानें की खुलने वाली है किस्मत
अगर सुबह उठते ही मंदिर से आने वाली शंख या घंटी की आवाज सुनाई दे, तो ये दिन के शुभ होने का इशारा माना जाता है. ऐसा संकेत सौभाग्य को अपनी तरफ खींचता है.
वहीं, अगर कहीं जाते वक्त रास्ते में आपको हवन दिख जाए तो इसे बहुत ही मंगल संकेत माना जाता है. मान्यता है कि आपका काम आसानी से पूरा हो जाएगा.
अगर किसी जरूरी काम पर निकलते समय मोर नाचते हुए दिख जाए, तो समझो कि काम मनचाहे तरीके से बनने वाला है.
कौए की चोंच में दाना या रोटी लिए हुए दिखना यात्रा और काम दोनों के लिए शुभ माना जाता है.
सुबह गाय दिख जाए या उसकी रंभाने की आवाज सुनाई दे तो इसे बेहद शुभ और मंगलकारी संकेत माना गया है.
किसी अहम काम के लिए निकलते समय किसी महिला की गोद में बच्चा दिख जाए तो माना जाता है कि उस काम में सफलता की संभावना बढ़ जाती है.
शकुन शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि घर में बिल्ली के बच्चे होना धन और समृद्धि आने की निशानी है.
अगर कोई पक्षी आपके घर में सोना या चांदी जैसी कोई चीज गिरा जाए, तो इसे महालक्ष्मी की कृपा मानी जाता है.
किसी यात्रा की शुरुआत में कभी कोई सफाई कर्मचारी दिख जाए या पानी से भरा कलश नजर आए, तो इसे सफलता और लाभ का शुभ संकेत कहा गया है.