जान लें बचपन में योग करने के होते है ये फायदे

योग भारत की धरोहर है. हमारे पौराणिक धर्म ग्रंथों में इसके बारे में जिक्र मिलता है. वयस्कों के साथ-साथ बच्चों में भी योग करने की आदत डालनी चाहिए

विशेषज्ञों का कहना है कि बचपन में योग शुरू करने से बच्चे का शरीर, मन और भावनाएं तीनों मजबूत होते हैं

छोटे बच्चों का शरीर लचीला होता है और उनका मन कहानियों व खेलों से जल्दी जुड़ता है. ऐसे में अगर योगासनों को खेल से जोड़कर करवाया जाए तो बच्चे इसे बड़े चाव से करेंगे और उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा

बालासन यह योगासन बच्चों के लिए प्रभावी है, जिसे करने से मन शांत, शरीर लचीला और पाचन तंत्र बेहतर रहता है

वृक्षासन यह योगासन बच्चों की शारीरिक और मानसिक सेहत सुधारता है. इसे करने से बच्चों का संतुलन, एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है

ताड़ासन यह आसन बच्चों की लंबाई बढ़ाने में बेहद मददगार है. इसे रोजाना करने से रीढ़ की हड्डी सीधी होती है और पूरे शरीर में खिंचाव आता है

भुजंगासन इसे अंग्रेजी में कोबरा पोज भी कहते हैं. इस आसन को करने के लिए शरीर की मुद्रा कोबरा के समान होती है. नियमित करने से बच्चों की मांसपेशियों को मजबूत, तनाव कम और समग्र शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है

भ्रामरी यह प्राणायाम तनाव कम करने के साथ एकाग्रता बढ़ाता है. साथ ही याददाश्त को बेहतर बनाता है और नींद की गुणवत्ता सुधारता है