'इश्क' के 28 साल पूरे होने पर अजय देवगन ने शेयर की लव स्टोरी
साल 1997 में आई रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'इश्क' तो सभी को याद होगी. फिल्म में काजोल, अजय देवगन, आमिर खान और जूही चावला जैसे बड़े स्टार्स को कास्ट किया गया था
अब फिल्म को रिलीज हुए 28 साल पूरे हो गए हैं और अजय देवगन ने फिल्म और अपनी लव स्टोरी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है
पहली फोटो में अजय और काजोल दोनों वरमाला पहने दिख रहे हैं और फोटो पर लिखा है, "इश्क हुआ." दूसरी फोटो में अजय ने अपनी शादी की फोटो शेयर की और लिखा, "कैसे हुआ" और तीसरी फोटो में वे अपने दोनों बच्चों और काजोल के साथ दिख रहे हैं और लिखा है, "अच्छा हुआ"
इन तीन फोटोज में अजय ने अपनी लव स्टोरी को इश्कियां अंदाज में पेश किया है
'इश्क' से पहले दोनों की मुलाकात साल 1995 में फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी, जहां दोनों की ज्यादा बातें नहीं होती थीं क्योंकि अजय का स्वभाव ही कम बोलने वाला था
दोनों ने 1995 में ही फिल्म 'गुंडाराज' में काम किया, जहां से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और इश्क के सेट पर दोनों को अपने-अपने प्यार का अहसास हुआ
बताया जाता है कि इसी फिल्म के दौरान काजल ने अजय से शादी करने का फैसला लिया था और शादी के लिए शर्तें रखी थीं. उन्होंने कहा था कि अगर फिल्म 'प्यार तो होना ही था' हिट रही तो हम अगले साल शादी कर लेंगे