Safala Ekadashi 2025: सफला एकादशी पर करें इन चीजों का दान, दूर होगी दरिद्रता
साल 2025 में सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर, सोमवार को रखा जाएगा. मान्यता है कि इस दिन किया गया दान भाग्य खोल देता है.
ऐसा माना जाता है कि सफला एकादशी पर व्रत, पूजा और दान करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है.
अन्न दान सबसे बड़ा दान माना जाता है. इस दिन जरूरतमंदों को चावल, दाल, आटा देना बेहद शुभ होता है. इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती.
इस दिन काले या सफेद तिल का दान बहुत पुण्यकारी माना गया है. इससे शनि से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं और बाधाएं दूर होने लगती हैं.
कंबल, स्वेटर, शॉल जैसे कपड़े दान करना सफला एकादशी पर बेहद शुभ होता है. क्योंकी ऐसा माना जाता है कि इससे भाग्य चमकता है और मन में संतोष आता है.
इस दिन पूजन के बाद अर्पित किए गए फलों को किसी गरीब या बीमार व्यक्ति को देना बहुत लाभकारी होता है, जिससे सेहत सुधरती है और मन में सकारात्मकता बढ़ती है.
साथ ही रात में जागरण कर घी का दीप जलाना अत्यंत पुण्यकारी माना गया है. इससे जीवन से अंधकार दूर होता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
इस बात का ध्यान रहे कि आप जो भी दान करें, दिल से और बिना दिखावे के करें. छोटी-सी चीज भी सच्चे मन से दी जाए तो फायदा बड़ा मिलता है.
भाग्य खुलने, दरिद्रता दूर होने और भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए ये उपाय बेहद सरल और फलदायी हैं.