'Rage Bait' बना ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर, जानें क्या है इसका मतलब

सोशल मीडिया की दुनिया में आजकल एक नया शब्द खूब सुनने को मिल रहा है Rage Bait. लेकिन आखिर इसमें ऐसा क्या है कि इसे 2025 का “Word of the Year” घोषित कर दिया गया?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस ने ग्लोबल डेटा और पब्लिक वोटिंग के आधार पर Rage Bait को Word of the Year चुना है. तो चलिए आपको इसका मतलब समझाते हैं.

"रेज" यानी भड़क और "बेट" एक आकर्षक टुकड़ा. मतलब कि ऐसा ऑनलाइन कंटेंट जिसे जानबूझकर ऐसे बनाया जाता है कि आपके अंदर गुस्सा, झुंझलाहट या भड़ास आए, ताकि आप उस पर कमेंट करें, शेयर करें, या रिएक्ट करें.

इसे आप “क्लिकबेट (Clickbait)” का गुस्सा‑भड़काऊ अवतार कह सकते हैं. जहां क्लिकबेट आपकी जिज्ञासा जगाता था, वहीं Rage Bait आपकी भावना को भड़काता है.

2025 में इसके इस्तेमाल में भारी बढ़ोतरी हुई है. मतलब, इंटरनेट अब शान्त पसंदीदा पोस्ट नहीं- बल्कि विवाद, झगड़े और गुस्से से भरा सा हो गया है.

इस बढ़ती Rage Bait संस्कृति से खतरा ये है कि लोग बिना सोचे-समझे गुस्सा जाहिर कर देते हैं, झूठ फैलते हैं और मानसिक तनाव बढ़ता है.

Rage Bait के कारण इंटरनेट अब सिर्फ जानकारी या मनोरंजन नहीं, बल्कि भावनाओं को नियंत्रित करने का भी जरिया बन गया है.

पिछले साल का वर्ड Brain Rot, Word of the Year बना था, जिसका मतलब सोशल मीडिया कंटेंट को ज्यादा देखने से आई दिमागी थकावट. 

तो अगली बार जब कोई पोस्ट आप पर गुस्सा करने को मजबूर करे, थोड़ा रुक कर सोचिएगा जरूर कि क्या वो सिर्फ Rage Bait है?