बड़े काम की है छोटी इलायची, महका देगी आपकी सेहत; जानें उपयोग
इलायची सिर्फ मसाला नहीं, बल्कि आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है. यह गले, पेट और मुंह से जुड़ी समस्याओं में बेहद असरदार है.
खाना खाने के बाद एक इलायची चबाने से हाइपर एसिडिटी कंट्रोल होती है. खट्टी डकारें, सीने में जलन और भारीपन तुरंत कम होता है.
इलायची पाचन तंत्र को मजबूत करती है और भोजन को आसानी से पचाने में मदद करती है. गैस और पेट दर्द से राहत मिलती है.
गले में दर्द, खराश या आवाज बैठी हो—1–2 इलायची धीरे-धीरे चबाएं और उसका रस गले में जाने दें. कुछ ही मिनटों में आराम मिलता है.
इलायची गले पर soothing layer बनाती है, जिससे खांसी की जलन और रुक-रुक कर आने वाली खांसी कम होती है.
इलायची और मिश्री मिलाकर चबाने से छाले जल्दी ठीक होते हैं. दर्द और जलन तुरंत कम हो जाती है.
एक इलायची चबाएं या उसका पाउडर पानी के साथ लें. लगातार चल रही हिचकी तुरंत रुक जाती है.
रोजाना इलायची खाने से मुंह की बदबू दूर होती है, बैक्टीरिया खत्म होते हैं और दांत स्वस्थ रहते हैं.
इलायची शरीर में सूजन कम करती है और संक्रमण से लड़ने की क्षमता बढ़ाती है. यह शरीर को डिटॉक्स भी करती है.
इसे चाय में डालें, दूध में उबालें या सीधे चबाएं. रोज एक छोटी इलायची बड़े-बड़े रोगों से बचा सकती है.