Magh Mela 2026: कब से शुरू होगा माघ मेंला, जानें शाही स्नान तिथियां
प्रयागराज का माघ मेला हर साल त्रिवेणी संगम पर लगता है. 2026 में भी यह धार्मिक मेला लाखों श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचेगा.
इस बार माघ मेला 3 जनवरी 2026 (पौष पूर्णिमा) से शुरू होगा और 15 फरवरी 2026 (महाशिवरात्रि) को 44 दिनों बाद खत्म होगा.
3 जनवरी 2026 से मेला और कल्पवास की शुरुआत होगी. ये मेले का पहला दिन होगा. इसी दिन सबसे पहला नहान होगा, जिसमें भारी भीड़ होती है.
14 जनवरी 2026 यानी मकर संक्रांति के दिन माघ मेले का दूसरा बड़ा और शाही स्नान होता है. इस दिन स्नान का बेहद खास महत्व माना गया है.
18 जनवरी 2026 व मौनी अमावस्या के दिन माघ मेला का तीसरा स्नानों होगा, जिसमें अधिक भीड़ जुटती है. मौन रहकर स्नान करना शुभ माना जाता है.
माघ मेले का चौथा मुख्य स्नान वसंत पंचमी के दिन किया जाएगा, जो 23 जनवरी 2026 को पड़ेगा. सरस्वती पूजा और स्नान का योग इस दिन को खास बनाता है.
वहीं, 1 फरवरी 2026 को कल्पवासियों का सबसे अहम स्नान. इस दिन महीनेभर की साधना का फल मिलता है.
15 फरवरी 2026 यानी महाशिवरात्रि के साथ माघ मेला समाप्त हो जाता है. माघ मेले के इस आखिरी दिन पर शिव भक्तों की बड़ी भीड़ उमड़ती है.
बता दें कि कल्पवास माघ मेले का सबसे पवित्र हिस्सा है. इसमें कल्पवासी एक महीने तक टेंटों में रहकर रोज स्नान, जाप और साधना करते हैं, जिससे मन-तन की शुद्धि होती है.