सोने से पहले पानी पीना पहुंचा सकता है नुकसान, इन बातों का रखे ध्यान
हमारा शरीर दिनभर सांस लेने, पसीना आने और टॉयलेट जाने से पानी खोता रहता है. इसलिए पानी पीना जरूरी है ताकि शरीर ठीक से काम करता रहे.
सोने से ठीक पहले पानी पीने से रात में बार-बार बाथरूम जाना पड़ सकता है, जिससे नींद बार-बार टूटती है और स्लीप साइकिल बिगड़ जाती है.
कम नींद से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, साथ ही कोलेस्ट्रॉल और वजन बढ़ सकता है. वहीं, लगातार नींद की कमी से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है.
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, ब्लैडर कमजोर होता है, जिससे रात में पेशाब ज्यादा आ सकता है. डायबिटीज, डिमेंशिया और प्रोस्टेट भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं.
कम पानी पीने से चिड़चिड़ापन बढ़ता है. अगर आप दिनभर कम पानी पीते हैं, और शाम को पानी बढ़ाते हैं, तो मूड बेहतर होता है और शांति महसूस होती है.
गुनगुना या गर्म पानी शरीर को डिटॉक्स करता है, पाचन ठीक करता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है. इससे शरीर रात में भी टॉक्सिन बाहर निकालता है.
अगर पानी फीका लगता है, तो नींबू डालकर पिएं. इसमें विटामिन-C होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और सर्दी में भी फायदेमंद है.
सोने से 2 घंटे पहले पानी पीना बंद कर दें. दिन में पानी पूरा पिएं ताकि रात में बार-बार उठना न पड़े. बता दें कि हल्का पीला या साफ मूत्र सही हाइड्रेशन का संकेत है.
सोने से पहले पानी पीना नुकसान भी कर सकता है, इसलिए टाइमिंग का ध्यान रखें. अगर रात में बार-बार पेशाब आ रहा है, तो डॉक्टर से बात करें.