2 दशक पुरानी है ये दोस्ती... मोदी-पुतिन का रिश्ता कितना मजबूत, जानिए
25 साल पुरानी है मोदी-पुतिन की दोस्ती..फोटो में पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं.
यह तस्वीर साल 2001 की है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने मास्को का दौरा किया था.
तब उनके साथ गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भी मास्को गए थे. अब यह फोटो खूब वायरल हो रही है.
भारत और रूस के बीच रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे क्षेत्रों में गहरी साझेदारी है, जिसे दोनों नेता लगातार मजबूत करते आए हैं.
मोदी और पुतिन कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे को "सच्चा मित्र" और "विश्वसनीय साझेदार" कह चुके हैं. दोनों के बीच व्यक्तिगत केमिस्ट्री मजबूत मानी जाती है.
S-400 मिसाइल सिस्टम, ब्रह्मोस मिसाइल, रक्षा तकनीक ट्रांसफर जैसी परियोजनाएं दोनों देशों की करीबी को दर्शाती हैं.
2023–24 में भारत–रूस ट्रेड अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. तेल, कोयला, ऊर्जा, रक्षा, हर क्षेत्र में बढ़त है.
मोदी–पुतिन का रिश्ता काफी मजबूत माना जाता है. पुतिन कई बार भारत आ चुके हैं और मोदी भी रूस जाते रहे हैं. इस बार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 30 घंटे के दौरे पर भारत आए हुए हैं.