सर्दियों में लिवर को मजबूत रखने के लिए क्या खाएं? डॉक्टर से जानें
सर्दियों में मेटाबोलिज्म थोड़ा धीमा हो जाता है और लिवर पर ज्यादा दबाव पड़ता है. इसलिए सही खानपान बहुत जरूरी है.
अगर इस मौसम में तली-भुनी, ज्यादा मीठी और प्रोसेस्ड चीजें खाई जाएं तो लिवर में फैट जमा होकर परेशानी बढ़ा सकती है.
डॉ. के अनुसार सर्दियों में फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स और हेल्दी फैट वाली चीजें थोड़ी ज्यादा और जरूर खानी चाहिए.
हरी सब्जियां जैसे पालक, ब्रोकली, शतावरी लिवर को डिटॉक्स करती हैं और सूजन कम करती हैं. इन्हें रोजाना डाइट में शामिल करें.
सेब, संतरा और पपीता जैसे फल लिवर की सफाई में मदद करते हैं और इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं.
ओट्स और साबुत अनाज लिवर में फैट जमा होने से रोकते हैं और पाचन बेहतर बनाते हैं. इन्हें नाश्ते में लेना सबसे अच्छा रहता है.
नट्स और सीड्स में अखरोट, बादाम, अलसी के बीज खाने से लिवर को हेल्दी फैट मिलता हैं साथ ही ये इंफ्लेमेशन को भी कम करते हैं.
वहीं, दाल, लेग्यूम्स, ग्रीन टी और थोड़ा-सा जैतून का तेल लिवर के कामकाज को स्मूद बनाता हैं और शरीर को एनर्जी देता हैं.
इसके साथ पानी भी खूब पिएं, वजन कंट्रोल में रखें, शराब और तला-भुना कम करें, हल्की एक्सरसाइज करें और नींद पूरी लें तो लिवर एकदम दमदार रहेगा.