हल्दी जेल स्किन को नेचुरली रिपेयर करता है और पिंपल, दाग-धब्बे और टैन को कम करता है.

हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण त्वचा को शांत करते हैं और स्किन बैरियर को मजबूत बनाते हैं.

वेब स्टोरी के लिए इसका इस्तेमाल करें

स्टेप-1: 1 चम्मच हल्दी लें, यह पिंपल के बाद के दाग हल्के करने में मदद करती है.

स्टेप-2: इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं, यह जलन कम कर स्किन को ठंडक देता है.

स्टेप-3: 2 चम्मच गुलाब जल डालें, यह स्किन का पीएच बैलेंस ठीक करता है और फ्रेशनेस बढ़ाता है.

सब कुछ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं, 10 मिनट सेट होने दें, चाहे तो फ्रिज में ठंडा भी कर सकते हैं.

चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं, 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें. रात में लगाने पर असर ज़्यादा दिखता है.

हल्दी जेल दाग-धब्बे हल्के करता है, टैन कम करता है, ग्लो बढ़ाता है और स्किन को नेचुरल नमी देता है.

ध्यान रखें- बहुत ज्यादा हल्दी से स्किन पीली पड़ सकती है. रोजाना इस्तेमाल करें लेकिन 4-5 दिन से ज्यादा स्टोर न करें.