ठंड में औषधि की तरह काम करती है मूंगफली, 5 दानों से बदलेगी सेहत

मूंगफली प्राकृतिक गर्माहट देती है, जिससे ठंड में शरीर का तापमान संतुलित रहता है और सर्दी-जुकाम का खतरा कम होता है.

सस्ती, पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर मूंगफली शरीर को ताकत देती है और रोगों से रक्षा करती है.

आयुर्वेद के अनुसार मूंगफली वात दोष को नियंत्रित रखती है, मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाती है.

मूंगफली में मौजूद विटामिन E और मोनोअनसैचुरेटेड फैट दिल को स्वस्थ रखते हैं और कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं.

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण मूंगफली ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करती है—डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद.

हाई प्रोटीन और हेल्दी फैट वजन बढ़ाते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में सेवन वजन घटाने में भी सहायक.

मूंगफली में मौजूद बी-विटामिन और हेल्दी फैट ब्रेन फंक्शन बढ़ाते हैं और त्वचा को ग्लो देते हैं.

सुबह या शाम खानी चाहिए मूंगफली. रात को मूंगफली खाने से बचें.

ऐसे खाएं मूंगफली, फायदे दोगुने! मूंगफली + गुड़, मूंगफली + शहद, मूंगफली का चूरमा (तिल + आटा मिलाकर)