'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का खूंखार अंदाज, फैंस हुए दीवाने
5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' की हर तरफ तारीफ हो रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है
इस मल्टीस्टारर फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार की हो रही है
फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान भी अभिनेता की एक्टिंग देखकर हैरान हैं
फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ की है और उन्हें ऑस्कर से सम्मानित करने की बात कही है
सोशल मीडिया पर भी अक्षय खन्ना की एक्टिंग की तारीफ हो रही है. अभिनेता ने किरदार में इतनी नेगेटिव ऊर्जा डाल दी कि मानो रहमान डकैत दहशत लेकर दोबारा पैदा हो गया हो
फिल्म में उनके किरदार को दमदार बनाने के लिए एक अरबी गाना भी फिल्माया गया, जिसमें वे आंखों में दहशत लिए मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रहे हैं
इस गाने की तुलना एनिमल के 'जमाल कुडू' सॉन्ग से की जा रही है. इन दोनों ही गानों ने विलेन की एंट्री को धांसू बनाया है