सुबह पेट साफ नहीं होता? सोने से पहले अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

सुबह पेट न साफ होना सिर्फ कब्ज नहीं त्रिदोष असंतुलन, गैस, भारीपन, त्वचा की सुस्ती और तनाव भी बढ़ाता है.

सोने से 1 घंटे पहले एक कप गुनगुना पानी पिएं। यह पाचन की प्राकृतिक गति को सक्रिय करता है.

सोने से 30 मिनट पहले 1 चम्मच देशी गाय का घी + गुनगुना पानी लें. यह आंतों को लुब्रिकेट कर सुबह सफाई आसान बनाता है.

रात में आधा चम्मच त्रिफला गर्म पानी के साथ लें। यह पाचन को हल्का डिटॉक्स देता है और पेट को प्राकृतिक रूप से साफ करता है.

4 भीगे हुए मुनक्का रात में खाने से आंतें कोमल होती हैं और सुबह मल त्याग बिना रुकावट होता है.

हरड़ को “विष्टम्भ नाशिनी” कहा गया है. इसका हल्का चूर्ण या गोली कब्ज को मूल से ठीक करने में मदद करता है.

सोने से पहले 10 मिनट पेट की हल्की मालिश, खासकर बाएं निचले हिस्से पर, कोलन की मूवमेंट को संतुलित करती है.

रात 8 बजे तक हल्का, गर्म और आसानी से पचने वाला भोजन-सुबह की सफाई का सबसे बड़ा राज.

इन उपायों से 2–3 दिन में हल्कापन, 5–7 दिन में रूटीन सुधरेगा और 15 दिन में पाचन+चयापचय मजबूत हो जाएगा.