सुबह-सुबह ग्रीन टी हेल्दी या अनहेल्दी? गलत तरीके से पीना बनाएगा बीमार
ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, पाचन सुधारती है और शरीर को डिटॉक्स करती है, लेकिन गलतियां इसे उलट सकती हैं.
अत्यधिक गर्म ग्रीन टी पीने से पेट में जलन, भारीपन और गले को नुकसान कर सकता है.
आयुर्वेद के अनुसार बहुत गर्म पेय पित्त बढ़ाते हैं, और विज्ञान कहता है कि गर्म तरल गले की लाइनिंग को नुकसान पहुंचाता है.
खाली पेट कैफीन पाचन तंत्र को खराब करता है—जिससे गैस, ऐंठन और एसिडिटी होती है. इसे हल्का नाश्ता करके ही पिएं.
ग्रीन टी का कसैला गुण वात और पित्त बढ़ाता है, जिससे पेट में असहजता हो सकती है.
चीनी पाचन धीमा करती है. दूध एंटीऑक्सीडेंट को bind कर देता है, जिससे शरीर उन्हें सोख नहीं पाता.
3–4 कप से ज्यादा पीने पर कैफीन बेचैनी, दस्त, पेट दर्द और आयरन की कमी पैदा कर सकती है.
दिन में 2–3 कप ग्रीन टी पर्याप्त हैं. इससे फायदा मिलता है, नुकसान नहीं.
ग्रीन टी तभी फायदेमंद है जब सही तरीके से पी जाए. बहुत गर्म नहीं, खाली पेट नहीं, दूध/चीनी नहीं, ज्यादा नहीं