सर्दियों में नाश्ते की 5 गलतियां जो बढ़ाती हैं सर्दी–खांसी का खतरा, जानें क्या खाएं

सुबह-सुबह ठंडा दूध पीने से कफ बढ़ता है और गला बैठने लगता है. अगर दूध पीना जरूरी है तो हल्की हल्दी डालकर गुनगुना दूध लें.

सर्दियों में सुबह दही खाना गले में जलन और खराश बढ़ा सकता है. इसकी ठंडी तासीर गले में बलगम जमा करती है.

केला, संतरा और बहुत ठंडे फल इस मौसम में सुबह खाने से सर्दी बढ़ सकती है. बेहतर है कि सेब या पपीता खाएं.

मैदे वाली ब्रेड शरीर में सूजन और गले में जलन बढ़ाती है. इसके बजाय बेसन का चीला, अंडा या कोई हल्का गरम नाश्ता चुनें.

वहीं, सुबह सबसे पहले चाय पीने से एसिडिटी और डिहाइड्रेशन होता है. इससे गला और ज्यादा खराब हो सकता है.

दूध वाली चाय छोड़कर हल्की अदरक वाली ब्लैक टी लें या फिर हर्बल टी को पीना चाहिए. इससे गला भी नहीं खराब होगा और शरीर भी गर्म रहेगा.

आप चाहें तो दलिया का सकते हैं, ये पेट को हल्का रखता है और शरीर को एनर्जी भी देता है. ठंड के लिए ये सबसे बढ़िया नाश्ता होता है.

मूंग दाल का चीला प्रोटीन से भरपूर और हल्का होता है. ये सर्दियों में सुबह के लिए परफेक्ट है. साथ ही इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है.

नॉन-वेज खाने वालों के लिए दिन में एक अंडा फायदेमंद है. साथ ही खिचड़ी हल्की, गरम और गले के लिए soothing रहती है.