हॉलीवुड में धमाका करेंगे विद्युत जामवाल, इस फिल्म में दिखेगा नया अवतार

बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल अब इंटरनेशनल हीरो बनने के लिए तैयार हैं. जल्द ही विद्युत हॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं

फिल्म 'खुदा हाफिज' से हिंदी सिनेमा में नाम कमाने वाले विद्युत जल्द एक्शन फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में नजर आएंगे. इसके लिए उन्होंने खुद को एकदम बदल लिया है

घने बाल और जबरदस्त बॉडी वाले विद्युत अब बिल्कुल बदल गए हैं. अपने हॉलीवुड डेब्यू के लिए विद्युत ने बाल्ड लुक अपनाया है

फिल्म स्ट्रीट फाइटर' जापानी वीडियो गेम कंपनी कैपकॉम के फेमस गेम स्ट्रीट फाइटर पर बनी लाइव एक्शन फिल्म है. इस पिक्चर का इंतजार फैंस को बेसब्री से है

फिल्म में विद्युत जामवाल, दालसिम (Dhalsim) का किरदार निभा रहे हैं, जो भारत के केरल से आया योगी है

अपने किरदार को अच्छे से निभाने के लिए विद्युत जामवाल ने Kalaripayattu की ट्रेनिंग भी ली है. ये केरल की भारतीय मार्शियल आर्ट है

विद्युत के साथ इस फिल्म में कई बड़े सितारे जैसे जेसन मोमोआ, 50 सेंट, नोआह सेंटिनियो, रोमन रेन संग अन्य ने काम किया है. ये 2026 में रिलीज होगी