क्या अब यूट्यूब पर भी मिलेंगे सोनू सूद?

सोशल मीडिया पर मुखर होकर हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाले सोनू सूद फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं

आज की सुबह ही अभिनेता ने फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है क्योंकि अभिनेता अब सिर्फ इंस्टाग्राम के जरिए ही अपने चाहने वालों से कनेक्ट नहीं होंगे, बल्कि यूट्यूब चैनल के जरिए भी जुड़ पाएंगे

अभिनेता सोनू सूद ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने नए ऑफिशियल यूट्यूब चैनल की जानकारी दी है

सोनू सूद ने साथ ही ये भी जानकारी दी कि चैनल पर नई अनाउंसमेंट भी होने वाली है. कुल मिलाकर अब फैंस अपने चहेते अभिनेता का नया रूप ब्लॉगिंग के जरिए देख पाएंगे

इससे पहले अभिनेता ने ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर भारत में भी सोशल मीडिया बैन करने की अपील सरकार से की थी. अभिनेता ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया इस्तेमाल के बैन का समर्थन किया है

उन्होंने लिखा था, ऑस्ट्रेलिया जैसे देश पहले ही 16 से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को पूरी तरह बैन कर चुके हैं और अब समय आ चुका है कि भारत को भी ऐसा करना चाहिए