हो जाएं सावधान! एल्युमिनियम फॉयल में रखते हैं खाना?

एल्युमिनियम फॉयल हर किचन का हिस्सा है. लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

एल्युमिनियम एक हल्की धातु है. जब हम इसमें बहुत गर्म खाना पैक करते हैं तो इसके छोटे कण खाने में मिल सकते हैं.

टमाटर, नींबू, सिरका, अचार इसकी रिएक्शन को तेज कर देती हैं, जिससे भोजन दूषित हो जाता है.

एल्युमिनियम को फिल्टर करना किडनी के लिए मुश्किल होता है, खासकर अगर वह पहले से कमजोर हो.

एल्युमिनियम शरीर में कैल्शियम और फॉस्फोरस के सही अवशोषण में रुकावट डाल हड्डियां कमजोर करता है.

यह नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) को प्रभावित करने की क्षमता रखता है.

रोजाना इस्तेमाल से शरीर में एल्युमिनियम जमा होने का खतरा बढ़ता है जो धीमा जहर बन सकता है.

बेहद गर्म खाना सीधे फॉयल में लपेटा जाता है तो गर्मी एल्युमिनियम को ज्यादा सक्रिय बना देती है.

खट्टे और ज्यादा गर्म खाने के लिए फॉयल से बचें. बटर पेपर या सूती कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं.