दांतों से नाखून चबाने वालों को होती हैं ये गंभीर बिमारियां!
अक्सर टेंशन, घबराहट या खाली बैठे-बैठे लोग नाखून चबाने लगते हैं। इसे मामूली न समझें, यह एक गंभीर समस्या है।
नाखूनों में छिपी गंदगी और कीटाणु सीधे आपके पेट में पहुँच जाते हैं, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
गंदे नाखूनों की वजह से दस्त, उल्टी और पेट दर्द जैसी समस्याएं आपको बार-बार परेशान कर सकती हैं।
लगातार नाखून चबाने से दांत घिसने लगते हैं और धीरे-धीरे कमजोर होकर टेढ़े-मेढ़े हो सकते हैं।
नाखूनों के नुकीले हिस्से मसूड़ों को चोट पहुँचा सकते हैं, जिससे उनमें सूजन या खून आने की समस्या हो सकती है।
बार-बार चबाने से नाखूनों के आसपास की स्किन खराब हो जाती है और नाखूनों की नेचुरल ग्रोथ भी रुक सकती है।
इस आदत को छोड़ने के लिए नाखूनों पर कड़वी नेल पॉलिश या नीम का रस लगा लें, ताकि मुंह में लेते ही स्वाद खराब लगे।
चूंकि यह आदत तनाव से जुड़ी है, इसलिए योग और मेडिटेशन का सहारा लें। छोटे बच्चों की इस आदत पर खास ध्यान दें।