चिप्स या पॉपकॉर्न! आपकी सेहत के लिए क्या है बेस्ट स्नैक?

सर्दियों में पाचन तेज होने से बार-बार भूख लगती है. ऐसे में हम अक्सर चाय के साथ चिप्स या नमकीन खा लेते हैं.

चिप्स पैकेट में केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स होता है. साथ ही ये डीप फ्राइड होने के कारण दिल के लिए सही नहीं हैं.

ऐसे में आपके लिए पॉपकॉर्न अच्छा विकल्प हो सकता है. क्योंकि, यह साबुत अनाज है और कम तेल में बना होता है.

पॉपकॉर्न में फाइबर, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो चिप्स में नहीं मिलते.

सर्दियों में शरीर में वात दोष बढ़ता है. पॉपकॉर्न अपनी रुक्ष तासीर की वजह से वात को संतुलित रखता है.

पॉपकॉर्न खाने से पेट जल्दी भरता है और ओवरईटिंग नहीं होती. इसकी कम कैलोरी वजन घटाने में मदद करती है.

चिप्स कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं, जबकि पॉपकॉर्न में कोलेस्ट्रॉल घटाने के गुण होते हैं.

पॉपकॉर्न को हमेशा काला नमक, देसी घी और जीरा पाउडर के साथ मिलाकर घर पर बनाएं.

अगर आपको गैस या अपच की समस्या ज्यादा रहती है, तो पॉपकॉर्न का सेवन सीमित मात्रा में ही करें.

अगली बार जब भूख लगे, तो चिप्स का पैकेट फाड़ने के बजाय गरमा-गरम पॉपकॉर्न बनाएं. स्वाद और सेहत दोनो बचाएं.