ऑस्ट्रेलिया में कितना प्रभावी रहा सोशल मीडिया बैन का फैसला?
ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश है जिसने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन कर दिया है.
यह फैसला 10 दिसंबर को लागू हुआ था. अब एक महीने बाद इसके चौंकाने वाले नतीजे और जमीनी हकीकत सामने आई है.
यूरो न्यूज के मुताबिक, कंपनियों ने नियमों का पालन करते हुए नाबालिगों के करीब 4.7 मिलियन अकाउंट हटा दिए हैं.
ऑस्ट्रेलिया की ई-सेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट ने कहा कि मैं इन शुरुआती नतीजों से बहुत खुश हूं.
नियमों का उल्लंघन करने पर प्लेटफॉर्म्स पर 4.95 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का भारी-भरकम जुर्माना लग सकता है.
कमिश्नर ने माना कि कुछ बच्चे बैन से बचने के लिए 'क्रिएटिव तरीके' ढूंढ रहे हैं, लेकिन कानून कल्चर बदलना है.
ऑस्ट्रेलिया की इस पहल को देख दूसरे देश भी जाग गए हैं. डेनमार्क और नॉर्डिक देश भी ऐसे ही कानून पर नजर रखे हुए हैं.
नॉर्डिक देशों ने 15 साल से कम उम्र के लिए सोशल मीडिया ब्लॉक करने का समझौता किया है. 2026 कानून बन सकता है.
सरकारी डेटा से साफ है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे बड़े प्लेटफॉर्म अब बच्चों के अकाउंट रोकने के लिए गंभीर हो गए हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने साबित कर दिया है कि बच्चों की मानसिक और डिजिटल सुरक्षा के लिए कड़े फैसले लिए जा सकते हैं.