किसानों 60% सब्सिडी! पपीते की खेती करने वालों की बल्ले-बल्ले

बिहार सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए खजाना खोल दिया है.

प्रदेश में पपीता उत्पादन पर सरकार भारी सब्सिडी दे रही है.

इस योजना के तहत पपीते की बागवानी करने पर किसानों को 45,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

पपीता उगाने की लागत 75,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तय की गई है. इस पर 60% सब्सिडी मिलेगी.

यह योजना बिहार के कुल 22 जिलों में लागू की गई है. इसका उद्देश्य पपीते की खेती का रकबा और उत्पादन बढ़ाना है.

यह योजना एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत चलाई जा रही है. इसका लाभ 20027 तक मिलेगा.

सब्सिडी की राशि दो किस्तों में मिलेगी. पहले साल 27,000 रुपये और पौधे जीवित रहने पर दूसरे साल 18,000 रुपये दिए जाएंगे.

लाभ उठाने के लिए किसान के पास कम से कम 0.25 एकड़ और अधिकतम 5 एकड़ जमीन होनी चाहिए.

योजना के तहत पपीते के पौधों को 2.2 मीटर की दूरी पर लगाना होगा. प्रति हेक्टेयर लगभग 2,500 पौधों की आवश्यकता होगी.

पपीते की मांग बाजार में हमेशा रहती है. सब्सिडी मिलने से लागत कम होगी और किसानों मुनाफा मिलेगा.

आप बागवानी विभाग की वेबसाइट या नजदीकी कार्यालय में संपर्क कर इस योजना का लाभ उठाएं.