BJP के अबतक के 11 बॉस: जानें कब-कौन रहा अध्यक्ष?
भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी. तब से अब तक 11 नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है.
अटल बिहारी वाजपेयी (1980-1986) BJP के पहले अध्यक्ष रहे और पार्टी को शुरुआती दौर में संगठित किया. बाद में देश के प्रधानमंत्री बने.
लालकृष्ण आडवाणी (1986-1990, 1993-1998, 2004-2005) तीन बार अध्यक्ष रहे. राम जन्मभूमि आंदोलन से पार्टी को राष्ट्रीय पहचान दिलाई.
मुरली मनोहर जोशी (1991-1993) ने अध्यक्ष रहते हुए पार्टी को नई दिशा दी और शिक्षा और सांस्कृतिक मुद्दों पर जोर दिया.
कुशाभाऊ ठाकरे (1998-2000) ने पार्टी को राज्यों में विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.
बंगारू लक्ष्मण (2000-2001) दक्षिण भारत से आने वाले पहले अध्यक्ष थे. पार्टी को दक्षिणी राज्यों में फैलाने की कोशिश की.
के. जन कृष्णामूर्ति (2001-2002) का अल्पकालिक कार्यकाल रहा लेकिन संगठनात्मक मजबूती पर ध्यान दिया.
एम. वेंकैया नायडू (2002-2004) अध्यक्ष रहे. बाद में देश के उपराष्ट्रपति बने.
राजनाथ सिंह (2005-2009, 2013-2014) दो बार अध्यक्ष रहे. इन्होंने संगठन और चुनावी रणनीति में अहम योगदान दिया. वर्तमान में रक्षा मंत्री हैं.
नितिन गडकरी 2010-2013 तक पार्टी के अध्यक्ष थे. युवा नेतृत्व का चेहरा, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर देने वाले नेता हैं.
अमित शाह (2014-2020) ने मोदी युग में पार्टी को सबसे बड़ी ताकत बनाया और संगठनात्मक चुनावी मशीनरी को मजबूत किया.
जगत प्रकाश नड्डा (2020-वर्तमान) अभी पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष हैं. पार्टी को लगातार चुनावी जीत दिलाने में सक्षम रहे हैं.