घर का दरवाजा खोल सकता है किस्मत, जानें क्या कहता है वास्तु?

घर बनाते समय हम डिजाइन और रंग पर ध्यान देते हैं, लेकिन मुख्य द्वार को नजरअंदाज कर देते हैं.

यही वह जगह है जहां से हर दिन ऊर्जा, सोच और माहौल घर के अंदर प्रवेश करता है.

लोग मानते हैं कि दक्षिण दिशा अशुभ होती है. वास्तु इसे गलत मानता है.

दक्षिण दिशा यह ऊर्जा और स्थिरता की दिशा है, जो सम्मान और प्रतिष्ठा दिला सकती है.

हर दिशा में छोटे हिस्से होते हैं जिन्हें 'पद' कहते हैं. गलत पद ही परेशानी का कारण बनता है.

पूर्व दिशा सूरज की दिशा है. यहां का सही द्वार बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य के लिए अच्छा है.

उत्तर दिशा कुबेर की दिशा है. यहां सही पद पर बना द्वार नौकरी और बिजनेस में तरक्की लाता है.

वास्तु के अनुसार, मुख्य द्वार मजबूत, साफ और सुंदर होना चाहिए.

टूटा हुआ या चरमराता दरवाजा नकारात्मक ऊर्जा को न्योता देता है.

मुख्य द्वार घर के बाकी दरवाजों से थोड़ा बड़ा होना शुभ माना गया है, ताकि सकारात्मक ऊर्जा आ सके.

द्वार के सामने अंधेरा, कूड़ा या भारी चीजें नहीं होनी चाहिए. यह ऊर्जा के प्रवाह को रोक देता है.

तो याद रखें, कोई भी दिशा बुरी नहीं होती. बस दरवाजे की स्थिति सही होनी चाहिए.